By अनन्या मिश्रा | Jul 30, 2025
भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। अगर आपको भी सुकून और शांति पसंद है, तो यह जगह भी आपके लिए परफेक्ट है।
अगस्त के महीने में केरल में स्थित वायनाड हरियाली और बारिश से चमक उठता है। यहां के कॉफी प्लांटेशन, झरने और ट्रैकिंग स्पॉट प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। आप यहां पर अपनी पार्टनर या फिर पत्नी के साथ आ सकते हैं और थोड़ा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
राजस्थान का छोटा सा शहर अपनी बावड़ियों, किलों और शांत वातावरण के लिए काफी फेमस है। अगस्त में हल्की बारिश की वजह से यहां की हवेलियां और महल भी काफी सुंदर दिखते हैं। यह जगह इतिहास और शांति दोनों को पसंद करने वाले लोगों के लिए परफेक्ट है। अगर आप शांति वाली जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।