Hair Care Tips: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लगाएं ये हेयर जेल, खुश कर देगा रिजल्ट

By अनन्या मिश्रा | Feb 04, 2025

वैसे तो लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। लेकिन बाल तभी बढ़ते हैं, जब बालों की अच्छे से केयर की जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों को सही पोषण की जरूरत होती है। बालों की सही केयर करने से यह लंबे और मजबूत होते हैं। ऐसे में बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए हम में से बहुत से लोग मार्केट के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप घर के बने हेयर जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर पर बना हेयर जेल बालों को हेल्दी रखने में भी सहायता करता है।

आप फ्लैक्स सीड्स की मदद से इस हेयर जेल को बना सकते हैं। हालांकि आप इसको लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह ले सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्लैक्स सीड्स से आप हेयर जेल कैसे बना सकती हैं और इसको लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

एलोवेरा जेल - 2 चम्मच

फ्लैक्स सीड्स - 2 चम्मच

पानी - 1 कप

नारियल तेल - 1 चम्मच

इस तरह बनाएं हेयर जेल

एक पैन में पानी डालकर फ्लैक्स सीड्स को अच्छे से पकाएं।

इसको मीडियम आंच पर पकाएं, जबतक यह अच्छे से गाढ़ा न हो जाए।

वहीं पैन का पानी जब जेल में बदल जाए, तो इसको ठंडा होने के लिए रख दें।

अब फ्लैक्स सीड्स के जेल को छानकर एक कटोरी में निकाल लें।

इसके बाद इसमें ताजा एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिक्स करें।

ऐसे करें हेयर जेल का इस्तेमाल

सबसे पहले बालों को सुलझा लें।

फिर स्कैल्प में जेल अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें।

वहीं 30-40 मिनट लगा रहने दें।

फिर हल्के शैंपू से बालों को साफ कर लें।

हेयर जेल के फायदे

एलोवेरा जेल बालों को नमी और डैंड्रफ को करने का काम करता है। इससे बाल हेल्दी नजर आते हैं।

फ्लैक्स सीड्स बालों को मजबूती देने का काम करता है। इसलिए आपको बालों में फ्लैक्स सीड्स का जेल लगाना चाहिए।

नारियल तेल बालों को गहराई और पोषण देने का काम करता है।

बालों को लंबा करने के लिए आप सही नुस्खों को ट्राई करें। वहीं किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे आप सही चीजों को बालों में इस्तेमाल कर पाएंगी। साथ ही बालों की स्कैल्प हेल्दी रहेगा और आपको बालों पर मार्केट के केमिकल्स वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट