हाई बीपी और शुगर जैसी बीमारियों को छूमंतर कर देगी ये 'रेड हर्बल टी', जानें बनाने का तरीका

By प्रिया मिश्रा | Jun 14, 2022

आजकल लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए हर्बल चाय का सेवन करते हैं। हिबिस्कस टी यानी गुड़हल की चाय भी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें कैंसर से लड़ने के गुण भी मौजूद होता है। हिबिस्कस टी का सेवन करने से हाई बीपी, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह चाय मोटापा कम करने में भी कारगर है। यह शरीर में फैट को जमा होने से रोकती है, जिससे शरीर की चर्बी घटती है।

इसे भी पढ़ें: लहसुन को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आजमाएं ये 4 आसान तरीके, एक साल तक नहीं होंगे खराब

हिबिस्कस टी बनाने की सामग्री 

2 कप पानी

4-5 गुड़हल के फूल

1 चम्मच शहद 

1 चम्मच नींबू का रस

इसे भी पढ़ें: पेट की समस्याओं के लिए रामबाण है अजवाइन, जानिए कैसे?

हिबिस्कस टी बनाने की विधि 

सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी उबाल लें। अब इसमें दो चम्मच सूखे हिबिस्कस की पंखुड़ियां डालें। अब बर्तन को एक ढक्कन से कवर कर दें और इसे 4-5 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद चाय को कप में छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।आपकी हिबिस्कस टी तैयार है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह