Independence Day Recipe: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर बनाएं ये Tricolor डिश, मजेदार होगा स्वाद

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 12, 2024

स्वतंत्रता दिवस के देश का राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन देश आजाद हुआ था। 15 अगस्त उत्सव और देशभक्ति का दिन है। इस दिन पूरा भारत आजादी का जश्न मनाता हैं और देश को लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन आप कुछ यादगार बनाने के लिए कुछ चीजें  बनाई जा सकती है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि तिरंगे के रंगों से भी प्रेरित है।

भारत में बर्फी एक लोकप्रिय मिठाई है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप तिरंगे के रंग की बर्फी बना सकते हैं। 

सामग्री

-दूध

-चीनी

-इलायची पाउडर

-केसर

-खोया

-मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)

-ग्रीन और ऑरेंज फूड कलर

विधि

- दूध को गाढ़ा होने तक उबालें।

- फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।

- इसके बाद अलग-अलग बर्तनों में दूध को बांट लें और भाग में अलग-अलग खाद्य रंग मिलाएं।

- केसर से पीला, हरे रंग का हरा और लाल रंग से लाल रंग प्राप्त करें।

- इन तीनों रंगों के मिश्रण को एक दूसरे के ऊपर परतों में जमा करें।

- ऊपर मेवों से गर्निश करें।

- इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।

- ठंडा होने के बाद इसे काटकर सर्व करें।

तिरंगा सैंडविच

तिरंगा रंग का सैंडविच बनाना काफी आसान है। इस आप तीन कलर में आसानी से बना सकते हैं। 

सामग्री

-ब्रेड

-पनीर

-टमाटर

-खीरा

-चाट मसाला

-ग्रीन और ऑरेंज फूड कलर

विधि

- सबसे पहले ब्रेड को तीन भागों में काट लें।

- एक भाग में पनीर, टमाटर और खीरा रखें और चाट मसाला छिड़कें।

- दूसरे भाग पर हरे रंग का खाद्य रंग लगाएं और तीसरे भाग पर लाल रंग का खाद्य रंग लगाएं।

- अब इन तीनों भागों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर सैंडविच बना लीजिए।

- फिर इसे आप काटकर सर्व करें।

प्रमुख खबरें

Xi Jinping ने Nepal Tibet Floods पर बुलाई अहम बैठक, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

केवल Digitization सुधार नहीं, Sanjeev Sanyal ने India की Economic Growth के लिए शासन सरलीकरण पर दिया जोर

MOTN Survey: PM की रेस में Abhijeet Dipke ने Arvind Kejriwal को पछाड़ा, बढ़ी CJP की ताकत

Delhi Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, सराय काले खां से दंपति गिरफ्तार