नाश्ते में सेहत से भरपूर गेहूं के आटे का डोसा झटपट से बनाएं, नोट करें आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 14, 2024

आमतौर पर गृहणी परेशान रहती है कि आज घर में क्या बनाएं। नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक यही सवाल बना रहता है कि क्या बनाएं। अगर आप भी नाश्ते के लिए कुछ हटके तलाश कर रहे हैं। तो आप नाश्ते में डोसा बना सकते हैं, अब आपके जहन में यहीं सवाल आ रहा होगा कि इसमें नया क्या है? आप ने ट्रेडिशनल डोसा उड़द की दाल और चावल वाला जरुर खाया होगा। लेकिन आपने आटा का डोसा नहीं खाया होगा। इसे आप गेहूं के आटे से तैयार कर सकते हैं और चाटनी के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

- 2 कप गेहूं का आटा

- 4-5 कप पानी 

- 1 चम्मच नमक या स्वादानुसार

-  2 चम्मच घी

-  स्वादानुसार नमक

-  2 चम्मच चावल का आटा

-  1/4 छोटा चम्मच जीरा

-  2 बड़े चम्मच बारीक कटी प्याज

-  1 चम्मच दही

-  करी पत्ते

- आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक

- 2 से 3 हरी मिर्च

गेहूं के आटे का डोसा कैसे बनाएं?

-गेहूं के आटे में नमक अच्छी तरह से मिला लें फिर इसमें चावल का आटा मिक्स करें। - अब इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और बैटर को धीरे-धीरे तब तक मिलाएं जब तक कि गाढ़ापन दिखने न लगे तो पानी डालें। इस बैटर की कंसिस्टेंसी थोड़ी पतली होती है। इसे गेहूं के डोसा बैटर में करी पत्ता, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा डालें, इससे अच्छे से मिला ले।

- अब तवे को गर्म करें और एक बड़े चम्मच से बैटर डालें। तवे को बैटर से भर दें और फिर गैस को मध्यम-धीमी रखते हुए डोसे को पकाएं। 

- डोसे के ऊपर आप घी की कुछ बूंदें डालें और धीरे से पलट दें। अब दूसरी तरफ से भी थोड़े सेक लें और फिर चटनी के साथ सर्व करें। चाहें तो डोसे में पनीर की फिलिंग भर दें।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट