एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और लोगों से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। चौधरी ने ध्वजारोहण के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर कहा, ‘‘देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।’’चौधरी ने इसी पोस्‍ट में कहा,‘‘आइये, इस पुनीत अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में लिए गए संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रतिबद्ध हों एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद, जय भारत।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार मोदी जी के संकल्पों को धरातल पर साकार कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, मानवेन्द्र सिंह, देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, संजय राय, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र

Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल

FSSAI ने United Spirits का बारामती संयंत्र वाला बिक्री आदेश वापस लिया

Bhupendra Patel ने अमेरिका में गुजरात की नयी Tourism Policy में निवेश की अपील की