KL राहुल को बल्लेबाजी की धुरी बनाने से विराट कोहली पर से दबाव कम होगा : ब्रेट ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

सिडनी। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारत को फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज के एल राहुल को टी20 विश्व कप में पारी का ‘स्तंभ’ बनाना चाहिये जिससे कप्तान विराट कोहली पर से दबाव कम होगा। ली का मानना है कि 2007 की चैम्पियन भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार होगी। भारत को 24 अक्टूबर को पहले मैच में पाकिस्तान से खेलना है। ली ने ‘फॉक्स स्पोटर्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ इंग्लैंड की टीम अपने अनुभव के दम पर हमेशा बड़ा खतरा होती है लेकिन मेरी नजर में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है।’’

इसे भी पढ़ें: IPL 2021: 2 बॉल पर 6 रनों की जरूरत, सांसों को थामने वाला था DC और KKR का मैच, सस्पेंस को लेकर बने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स

शायद यह बतौर कप्तान कोहली का आखिरी टूर्नामेंट हो तो वह अच्छा प्रदर्शन जरूर करना चाहेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव भारत के अगले स्टार साबित होंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव अगला सितारा होगा। ’’ ली ने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया ने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है और वह भारत के लिये चुनौती हो सकती है। भारत और आस्ट्रेलिया दुबई में 20 अक्टूबर को अभ्यास मैच खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश