त्योहारों के बीच पढ़ी जनता को मेहंगाई की मार, पेट्रोल डीजल के दाम फिर से शतक पार

 Petrol and diesel price
सुयश भट्ट । Oct 14 2021 12:54PM

प्रदेश के अधिकतर जिलों में पेट्रोल और डीजल 100 रुपए से अधिक की कीमत पर बिक रहे हैं। भोपाल में पेट्रोल 113.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 102.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

भोपाल। त्योहारों के बीच एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं। त्योहारों के सीजन में महंगाई की बोझ से परेशान जनता की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 

इसे भी पढ़ें:लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम, गांधीनगर और लेह में डीजल ने मारी सेंचुरी 

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में इस समय पेट्रोल 104.79 रुपए बिक रहा है। जबकि डीजल 93.54 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के हालत और भी बुरे हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में पेट्रोल और डीजल 100 रुपए से अधिक की कीमत पर बिक रहे हैं। भोपाल में पेट्रोल 113.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 102.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

इसे भी पढ़ें:कीमतों में फिर इजाफे के साथ पेट्रोल, डीजल की दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचें 

दरअसल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं। और इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़