अशोक गहलोत पर बरसे गजेंद्र सिंह शेखावत, बोले- राज्यपाल को करा रहे असुरक्षित महसूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

नयी दिल्ली। राजभवन में ‘धरना’ देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद राज्यपाल को ‘‘असुरक्षित महसूस’’ कराते हैं, वहां राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री के सामने अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाना बेकार है। राजस्थान में कांग्रेस विधायक तथा अशोक गहलोत सरकार के समर्थक अन्य विधायक शुक्रवार को राजभवन में धरने पर बैठ गए थे। ये विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने के लिए राजभवन गए थे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने आश्वासन दिया था कि वह विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए संवैधानिक प्रावधानों का पालन करेंगे। इसके बाद विधायकों ने पांच घंटे के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार