यूपी को भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2018

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। योगी बुलंदशहर में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता से करने और उनका अधिकाधिक लाभ आम जनता तक पहुँचाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज्य अभियान के अन्तर्गत जनपद बुलंदशहर के 79 ग्रामों को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी अधिकारी विशेष अभियान चलाकर गांवों में पात्रों, विशेषकर गरीबों को सरकार की लाभार्थी योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंचाने के लिए युद्वस्तर पर कार्य करें। 

 

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि राशन डीलरों का सत्यापन कराया जाए और दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये। उन्होंने गेंहू क्रय केन्द्रों पर होने वाली घटतोली एवं अन्य अनिमित्ताओं की जांच समय-समय पर करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतने के लिए 1090 जनपदों में व्यापक स्तर पर प्रसार एवं प्रचार किये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि 181 महिला हेल्पलाइन को भी प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये तथा आम जनता से सम्मान से उनकी परेशानी सुनी जाये। उन्होंने कहा कि खुर्जा पौट्ररी उद्योग को विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाये ताकि बेरोजगार नवयुवक भी इस उद्योग से जुड़ सकें। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने पर बल दिया। 

 

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज