मैंने जो भी फैसले लिए... Arjun Kapoor से ब्रेकअप का Malaika Arora को कोई अफसोस नहीं!

By एकता | Oct 18, 2024

बॉलीवुड की हॉट दिवा मलाइका अरोड़ा अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस साल की शुरुआत में, खबर आयी थी कि अभिनेत्री का उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी शोर किया था, लेकिन अर्जुन और मलाइका दोनों की तरह से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी। लेकिन अब अभिनेत्री ने अपने जीवन को लेकर एक कमेंट किया है, जिसे उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अपने जीवन के बारे ग्लोबलस्पा मैगज़ीन से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि मैंने जो भी फैसले लिए हैं, चाहे व्यक्तिगत रूप से हो या पेशेवर, उन्होंने मेरे जीवन को किसी कारण से आकार दिया है।' अभिनेत्री ने यह भी कहा कि मैं बिना किसी पछतावे के जीती हूँ और खुद को भाग्यशाली मानती हूँ कि चीजें जिस तरह से थीं, वैसे ही सामने आईं।

इसे भी पढ़ें: जल्द होगी Emergency की रिलीज डेट की घोषणा, Kangana Ranaut ने की पुष्टि, Shreyas Talpade ने देरी पर क्या कहा?

मलाइका जून में अर्जुन के बर्थडे में शामिल नहीं हुई थीं, जिसने दोनों के ब्रेकअप की ख़बरों को हवा दी थी। इसके बाद दोनों को एक पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां दोनों एक-दूसरे को अनदेखा करते नजर आये थे। अरोड़ा और कपूर ने अभी तक अपने ब्रेकअप की ख़बरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लंबे समय से दोनों को साथ में स्पॉट नहीं किया गया है। हालाँकि, अभिनेत्री के पिता की मौत के दौरान अर्जुन उनके साथ मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi के निशाने पर सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali ने कर दी गैंगस्टर से ये रिक्वेस्ट

इस साल की शुरुआत में दोनों से जुड़े एक सूत्र ने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। सूत्र ने पिंकविला को बताया था कि दोनों का रिश्ता अपना-अपना रास्ता तय कर चुका है। सूत्र ने कहा था, 'मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में हमेशा खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को घसीटने और उसका विश्लेषण करने की अनुमति नहीं देंगे।'

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश