अर्जुन कपूर की 'भूत पुलिस' मलाइका को आई पसंद, पोस्ट शेयर कर तारीफ की

By टीम प्रभासाक्षी | Sep 12, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने से छोटी उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आती है। 

इसे भी पढ़ें: ‘भूत पुलिस’ के निर्देशक पवन कृपलानी का बयान, डरावनी फिल्मों को वैश्विक स्तर पर लोग करते हैं पसंद

अब हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई है। जिसे लेकर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने अपना रिव्यू दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान, यामी गौतम, और अर्जुन कपूर दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने भी इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर की एक्टिंग की तारीफ की है। 

 

मलाइका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा सैफू, अर्जुन, यामी ये बहुत अच्छा था। फैंस को सैफ अली खान की एक्टिंग बेहद पसंद आ रही है। वहीं फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को हर वक्त सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। 

हर अच्छे बुरे वक्त ये कपल एक-दूसरे का साथ देता है। अर्जुन और मलाइका बी टाउन के सबसे पॉपुलर कप्लस में से एक हैं। दोनों की शादी को लेकर भी कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि कपल की तरफ से इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्मों पर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, कहा- ये हमारे सिनेमाघरों पर कर रही हैं कब्जा 

वहीं अगर बात फिल्म की करें तो इस फिल्म में यामी, सैफ और अर्जुन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जावेद जाफरी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन पवन कृपलानी ने किया है।

 

फिल्म को कोरोना वायरस की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। वहीं अगर बात अर्जन कपूर की करें तो वो हाल ही में फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आए थे। उनके साथ इस फिल्म मे नीना गुप्ता नजर आई थी। इसके अलावा अर्जुन संदीप और पिंकी फरार में नजर आए थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ