बनने जा रहा है मालव्य राजयोग, इस राशि के जातकों पर बरसेगा धन और ऐश्वर्य

By रितिका कमठान | Mar 28, 2023

वर्तमान में शुक्र का गोचर मेष राशि में राहु के साथ है। वैदिक ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख, वैभव, धन, प्रेम, सौंदर्य का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह जल्द ही गोचर करने वाले है जिसके बाद वो छह अप्रैल से अपनी ही राशि यानी वृषभ में विराजमान होंगे। शुक्र के वृष राशि में आने के साथ ही उनका स्थान काफी मजबूत हो जाएगा, जिससे उनके शुभ फल भी सामने आने लगेंगे। शुक्र गृह की नई स्थिति के कारण ही मालव्य राजयोग बनेगा।

मालव्य राजयोग के बनने से तीन राशियों को काफी लाभ होने की संभावना है। बता दें कि मालव्य योग काफी अहम माना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाले जातक धनवान होते है। इस योग के बनने से भी कई राशि के जातकों का भाग्योदय होता है। इसे पंच महापुरुष राजयोग में से एक योग माना जाता है। ये मुख्य रूप से शुक्र के केंद्र में होने के कारण होगा। इस योग के होने से सुख, ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है। इस बार तीन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: Badrinath के बाद भविष्य बद्री होगा भगवान विष्णु का निवास स्थान, जानिए यहां से जुड़े कुछ अनोखे राज

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृष राशि में गोचर करना काफी शुभ साबित होगा। यह गोचर मेष राशि के कर्म स्थान में मालव्य राजयोग बन रहा है। इससे आने वाले समय में मेष राशि के जातकों के जीवन में शुद्ध सुख की वृद्धि हो सकती है। देवी वैभव लक्ष्मी भी भाग्य का साथ दे सकती हैं। व्यक्ति की गुप्त इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। इस जातकों को आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है। जरूरी है कि बचत करने की ओर खास ध्यान दिया जाना चाहिए।

कर्क राशि

शुक्र गोचर होने के साथ ही कर्क राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा। शुक्र का गोचर कर्क राशि को अधिक सफल बनाएगा। इस राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी, जिससे खुशियां आएंगी। जो जातक कुछ नई गाड़ी खरीदने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। आपसी सहयोग से तनाव को दूर करने में मदद मिल सकती है। व्यापार में सफलता के योग भी बनेंगे। कार्यस्थल पर मन, मस्तिष्क और वाणी में मधुरता और शीतलता बनी रहे। सहकर्मियों के पक्ष में भी बने रह सकते है, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शुक्र गोचर से करियर में बेहद लाभ होगा। इनके करियर का ग्राफ आगे बढ़ेगा और तरक्की होगी। घर में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भाग्य में धन के प्रबल योग बने है। जातकों को थोड़ा सा संभलकर रहना होगा क्योंकि ऐसे योग भी बन रहे हैं जहां पैसा आते ही चला जाएगा। ऐसे में जातकों को संभलकर निवेश करना चाहिए। जातकों के जीवन में सुखी वैवाहिक जीवन के भी योग है। देवी लक्ष्मी की कृपा जातकों पर रहने वाली है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित

Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया