By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025
मलयालम फिल्म अभिनेता और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवस शुक्रवार शाम यहां चोट्टानिकारा स्थित एक होटल में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना तब प्रकाश में आई जब होटल के कर्मचारियों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवस ने मलयालम सिनेमा में मिमिक्री कलाकार, पार्श्व गायक और अभिनेता के रूप में व्यापक प्रशंसा अर्जित की। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।