Malaysia: छह प्रांतों के चुनाव में तीन में प्रधानमंत्री के गठबंधन को मिली जीत, तीन में विपक्ष विजयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

कुआलालंपुर। मलेशिया में शनिवार को संपन्न हुए छह प्रांतों के चुनावों में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बहुदलीय गठबंधन और प्रतिद्वंद्वी इस्लामी पार्टी ने उम्मीद के अनुरूप तीन-तीन प्रांतों में जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि अनवर के बहुदलीय गठबंधन को देश के दो सबसे अमीर प्रांतों सेलंगोर और पेनांग में जीत मिली, जबकि नेगेरी सेंबिलन में भी वह विजयी रहा। आयोग ने कहा कि विपक्षी पेरिकतान नेसनल (पीएन) गठबंधन ने केदाह, केलांतन और तेरेंगनू में जीत दर्ज की। पीएन गठबंधन में पैन-मलेशियन इस्लामी पार्टी शामिल है। जानकारों ने कहा, परिणाम से अनवर पर दबाव कुछ कम हुआ है और उनकी नयी सरकार की स्थिरता बढ़ेगी।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति