अब महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं एक ही कंडोम का इस्तेमाल! दिसंबर से मार्केट में होगा उपलब्ध

By निधि अविनाश | Oct 29, 2021

दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम (Unisex Condom) आ गया है। इसे मलेशिया (Malaysia) के एक वैज्ञानिक ने तैयार किया है। इस कंडोम का इस्तेमाल महिला और  पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर पाएंगे। एक खबर के मुताबिक, इस यूनिसेक्स कंडोम को गायनेकोलॉजिस्ट (Gynaecologist) ने मेडिकल ग्रेड मटेरियल से तैयार किया है। यह ज्यादातर घावों की सर्जरी की ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

यूनिसेक्स कंडोम से महिला-पुरुष दोनों को बहुत होगा फायदा। वैज्ञानिकों ने दावा करते हुए कहा कि, इस कंडोम के इस्तेमाल से महिला और पुरुष दोनों की सेक्स लाइफ और हेल्थ दोनों में काफी सुधार आएगा। बता दें कि, यह कंडोम एक तरफ से चिपकाने वाला होता है और इसे रेगुलर कंडोम की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्विन कैटालिस्ट फर्म के गायनेकोलॉजिस्ट जॉन टैंग इंग चिन के मुताबिक, यह एक रेगुलर कंडोम है बस फर्क केवल इतना है कि इसको पुरुष और महिला दोनों इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही वैज्ञानिकों का दावा है कि, यूनिसेक्स कंडोम में रेगुलर कंडोम से ज्यादा प्रोटेक्शन है।

इसे भी पढ़ें: मानवीय संकट का सामना कर रहा अफगानिस्तान,अमेरिका करेगा मदद

जानिए कितनी है कीमत और कब होगा उपलब्ध

जानकारी के लिए बता दें कि, यूनिसेक्स कंडोम के एक पैकेट में दो कंडोम होंगे और इसकी कीमत 14.99 रिंगिट यानी करीब 270 रुपये होगी। यानि कि मलेशिया में 20-40 रिंगिट में एक दर्जन कंडोम खरीदे जा सकते है। यूनिसेक्स कंडोम को गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा पोलीयूरीथेन (Polyurethane) से बनाया गया है जो कि मटेरियल पारदर्शी (Transparent) है। पोलीयूरीथेन पतला और फ्लेक्सिबल के साथ-साथ मजबूत और वाटरप्रूफ है। बता दें कि, वैज्ञानिकों ने बताया कि, यह कंडोम इतना पतला है कि पहनने वाले को कुछ पता ही नहीं लगेगा। गायनेकोलॉजिस्ट जॉन टैंग इंग चिन ने बताया कि, यूनिसेक्स कंडोम कई क्लीनिकल रिसर्च और टेस्टिंग के राउंड के बाद तैयार किया गया है। साथ ही कहा कि, यह कंडोम अनचाहे प्रेगनेंसी को रोकने और STD को रोकने में काफी असरदार साबित होगी। यूनिसेक्स कंडोम दिसंबर से फर्म की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट