By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022
माले| भारत और मालदीव के बीच ‘‘समय की कसौटी पर परखे’’ रिश्ते को क्षेत्र में ‘‘स्थिरता के लिए ताकत’’ बताते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी इसे पोषित और मजबूत करने की है।
मालदीव और श्रीलंका की पांच दिवसीय यात्रा के तौर पर शनिवार को यहां पहुंचे जयशंकर ने कहा, ‘‘यह ऐसी साझेदारी है जो साझा चुनौतियों से निपटती है...यह क्षेत्र में स्थिरता के लिए एक ताकत है। इसे पोषित और मजबूत करना हमारी साझा जिम्मेदारी है।’’
जयशंकर भारत के दो अहम समुद्री पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय भागीदारी के विस्तार की संभावनाओं को तलाशने के लिए मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर आए हैं।