भारत का कर्जा उतार रहा मालदीव, 50 मिलियन डॉलर का ट्रेजरी बिल जारी

By अभिनय आकाश | May 13, 2026

आर्थिक दबाव में फंसे मालदीव को भारत ने मुश्किल वक्त में सहारा दिया और अब मालदीव ने भारत से जुड़े 50 मिलियन यानी करीब $5 करोड़ के एक ट्रेजरी बिल का भुगतान कर दिया। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने भारत से जुड़े इस ट्रेजरी बिल का भुगतान किया। यह वही आर्थिक सहायता थी जो भारत ने मालदीव को वित्तीय संकट से उबारने के लिए दी थी। दरअसल साल 2019 में मालदीव की तत्कालीन सरकार ने बजट घाटे को पूरा करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के जरिए 50 मिलियन के ट्रेजरी बिल जारी किए थे। उस समय मालदीव की आर्थिक स्थिति दबाव में थी और भारत ने आगे बढ़कर मदद पहुंचाई। ट्रेजरी बिल यानी टी बिल सरकारों द्वारा अल्पकालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए जारी किए जाने वाले कर्ज साधन होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऐसा खेल खेल रहा...भारत का नाम लेकर नेतन्याहू का पाकिस्तान पर बहुत बड़ा खुलासा

कोविड महामारी के दौरान भी भारत ने दवाइयां, जरूरी सामान और आर्थिक सहायता के जरिए मालदीव की मदद की थी। भारत ने 2019 से कई बार मालदीव के ट्रेजरी बिल रोलओवर किए। यानी भुगतान की अवधि बढ़ाकर मालदीव को तत्काल आर्थिक दबाव से राहत दी। कई मामलों में यह राहत बिना ब्याज के भी दी गई ताकि मालदीव की विदेशी मुद्रा स्थिति पर असर कम पड़े। पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखाया कि भारत सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि भरोसेमंद दोस्त की भूमिका भी निभाता है। और तो और भारत ने उस वक्त पर भी मालदीव की मदद की जब मालदीव की मुईजू सरकार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रही थी। भारत ने एक तरह से मालदीव का साथ कभी भी नहीं छोड़ा। राजनीतिक बयानबाजी अलग हो सकती है लेकिन संकट के समय भारत हमेशा अपने मित्र देशों के साथ खड़ा नजर आता है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है