राजपक्षे को यात्रा की अनुमति के फैसले पर मालदीव नेशनल पार्टी ने नाखुशी जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

माले/नयी दिल्ली। मालदीव्स नेशनल पार्टी (एमएनपी) ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को मालदीव की यात्रा पर आने की अनुमति देने के यहां की सरकार के फैसले पर बुधवार को अप्रसन्नता जताई और कहा कि वह इस बाबत प्रस्ताव रखकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगेगी। एमएनपी नेता और मालदीव की पूर्व विदेश मंत्री दुन्या मौमून ने दिये साक्षात्कार में कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि मालदीव सरकार श्रीलंका की जनता की भावनाओं का ध्यान नहीं रखती।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव में 300 परिवार चार दिन से खाना पकाने में असमर्थ

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंकाई नेता मालदीव में एक रिसॉर्ट में रह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका से राजपक्षे के मालदीव जाने के विषय पर बातचीत मालदीव की संसद के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने की थी। मालदीव सरकार की दलील है कि राजपक्षे अब भी श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं और उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है या अपने अधिकार किसी उत्तराधिकारी को नहीं सौंपे हैं। सूत्रों ने कहा कि इसलिए यदि राजपक्षे मालदीव की यात्रा करना चाहते हैं तो इससे इनकार नहीं किया जा सकता था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल