पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों को मिलेगी ‘ए’ श्रेणी के खिलाड़ियों के समान मैच फीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2020

कराची। सीनियर क्रिकेटरों शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद मैच फीस में बढ़ोतरी की गयी है। इन चारों खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि चूंकि उनके पास केंद्रीय अनुबंध नहीं है, इसलिए उन्हें अब ‘ए’ श्रेणी के क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस मिलेगी। इससे पहले उन्हें ‘सी’ श्रेणी के क्रिकेटरों के बराबर भुगतान किया जा रहा था। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘ इन चारों खिलाड़ियों ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान से कहा था कि केन्द्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद भी उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के शीर्ष श्रेणी वाली मैच फी नहीं दी जा रही है।’’

प्रमुख खबरें

21 साल बाद खुला Palghar का Murder Mystery, UP में E-Rickshaw चला रहा था कातिल दोस्त

NASSCOM की रिपोर्ट: AI से Indian IT कंपनियों को मिलेगी 12 अरब डॉलर की ग्रोथ, बदलेगी तस्वीर

घर, ऑफिस और सोसाइटी के लिए परफेक्ट EV Charger, JioEV ने लॉन्च किया नया स्मार्ट डिवाइस

हम गद्दार नहीं, दीदी के साथ! TMC में घमासान पर Kunal Ghosh का बागियों को जवाब