पहले हरभजन और अब लसिथ मलिंगा IPL के शुरूआती मैचों में नहीं हो पायेंगे उपलब्ध, जानिए कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

नयी दिल्ली। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के व्यक्तिगत कारणों से आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के शुरूआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहने की संभावना है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार 36 साल के मलिंगा 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेली जाने वाली लुभावनी टी20 लीग के लिये संयुक्त अरब अमीरात नहीं जायेंगे क्योंकि उनके पिता पिछले कुछ समय से ठीक नहीं हैं और आगामी हफ्तों में उनकी सर्जरी भी हो सकती है। इसलिये वह कोलंबो में ट्रेनिंग करने के साथ अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर