छेडछाड़ के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए Swati Maliwal को पद से हटाया जाए, दिल्ली भाजपा ने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल पर शनिवार को हमला तेज करते हुए उनसे छेड़छाड़ के आरोपों की निष्पक्ष पुलिस जांच के लिए उपराज्यपाल से उन्हें (मालीवाल को) पदसे हटाने की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को लिखे पत्र में उनसे 19 जनवरी को मालीवाल के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना की पुलिस जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: Congress: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी, मोदी सरकार के खिलाफ बनाई दो पेज की चार्जशीट

उन्होंने कहा कि हरीश चंद्र सूर्यवंशी की एक ‘आप’ विधायक के साथ प्रचार करते हुए तस्वीरें हैं। कपूर ने कहा, ‘‘छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के आम आदमी पार्टी से संबंध का खुलासा करने वाले इस घटनाक्रम ने स्वाति मालीवाल का पर्दाफाश कर दिया है और वह अपने संवैधानिक पद का इस्तेमाल कर इस मामले में पुलिस जांच को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करेंगी।’’ कपूर ने अपने पत्र में उपराज्यपाल से आग्रह किया है कि वह कथित छेड़छाड़ की घटना की जांच पूरी होने तक डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष के पद से मालीवाल को निलंबित करें, ताकि वह जांच को ‘‘प्रभावित’’ करने के लिए ‘‘अपने पद का दुरुपयोग’’ न कर सकें। भाजपा ने शुक्रवार को भी मालीवाल से छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने आरोप लगाया है वह ‘आप’ सदस्य है और उनका ‘‘नाटक’’ एक साजिश का हिस्सा था जिसका अब ‘‘पर्दाफाश’’ हो गया है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR