दिल्ली के सीएम का ऐलान- बॉर्डर सहित 8 जून से दिल्ली में खुलेंगे मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सोमवार से दिल्ली में मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल खोले जाएंगे लेकिन बैंक्वेट हॉल और होटल बंद रहेंगे। केजरीवाल ने रविवार को एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि आने वाले वक्त में होटल और बैंक्वेट हॉल कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में तब्दील किए जा सकते हैं। इसलिए इन्हें बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिल्ली में मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल कल से खुलेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: फिर सस्ती होगी दिल्ली में शराब, अरविंद केजरीवाल ने 'विशेष कोरोना शुल्क’ वापस लिया

केन्द्र सरकार ने 30 मई को कहा था कि आठ जून से देश में ‘अनलॉक-1’ शुरू होगा और लॉकडाउन में काफी हद तक ढील दी जाएगी। केजरीवाल ने बुजुर्ग लोगों से अपील की कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए वे अपने आपको एक कमरे तक सीमित कर लें और अपने परिवार के किसी सदस्य के संपर्क में नहीं आएं। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 27,500 हो गए है और इससे 761 लोगों की मौत हो गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर