हिरासत में लिए गये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया था प्रदर्शन

ff

राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर खराब होती स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ रविवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के अन्य विधायकों को हिरासत में ले लिया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर खराब होती स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ रविवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के अन्य विधायकों को हिरासत में ले लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने के आरोप में गुप्ता और 14 अन्य को हिरासत में लिया गया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की घोषणा- दिल्ली सरकार के अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज, कल से खुलेंगे राज्य के बॉर्डर

उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर राजेंद्र नगर पुलिस थाना ले जाया गया और बाद में सभी को छोड़ दिया गया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर खराब होती स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगी।

पार्टी की ओर से जारी में कहा गया, ‘‘दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने राजघाट से उस समय हिरासत में लिया जब वह राष्ट्रीय राजधानी में धाराशायी हुई स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगतीं दिल्ली की सीमाएं सोमवार से खोली जाएंगी: केजरीवाल

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़