Mallika Sherawat ने मर्डर में Emraan Hashmi के साथ भर-भर के दिए थे बेहद ही बोल्ड सीन, अब बताया कैसा था एक्सपीरियंस

By एकता | Oct 12, 2024

एक लंबे ब्रेक के बाद अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में वापसी कर ली है। अभिनेत्री बीते दिन रिलीज हुई फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में अभिनय करती दिख रही हैं। फिल्म में राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी में लीड में हैं बावजूद इसके मल्लिका की मौजूदगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। शेरावत के अभिनय की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने अपने ससुर Amitabh Bachchan को जन्मदिन की बधाई दी, बच्चन परिवार के साथ झगड़े की अफवाहों को खत्म किया

इमरान हाश्मी के साथ कैसा था एक्सपीरियंस?

मल्लिका ने 2004 में रिलीज हुई मर्डर में अभिनेता इमरान हाश्मी के साथ दिए बोल्ड सीन पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मर्डर के बोल्ड सीन की शूटिंग के दौरान हाश्मी ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया था। अभिनेत्री ने कहा, 'उनके सेट पर सभी लड़कियां बहुत सुरक्षित हैं। मर्डर में उन बोल्ड दृश्यों को करते हुए भी मुझे बहुत सुरक्षित महसूस हुआ। बेशक, थोड़ा असहज महसूस होता है क्योंकि यूनिट के बहुत सारे लोग होते हैं। लेकिन भट्ट साहब और इमरान हाशमी दोनों ने मुझे बहुत सहज महसूस कराया। इमरान एक बेहद सज्जन व्यक्ति थे।'

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में