मानसून सत्र से पहले जगदीप धनखड़ से मिले मल्लिकार्जुन खड़ग, बोले- सार्थक सत्र चाहता है विपक्ष

By अंकित सिंह | Jul 15, 2025

संसद के मानसून सत्र से पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और कहा कि विपक्ष एक सार्थक सत्र चाहता है। संसद का एक महीने तक चलने वाला मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है। बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा कि विपक्ष 21 जुलाई से राज्यसभा का एक सार्थक सत्र चाहता है। इसके लिए कई रणनीतिक, राजनीतिक, विदेश नीति और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर बहस और चर्चा की आवश्यकता है, जो जनता के लिए बहुत चिंता का विषय हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पूर्व CJI चंद्रचूड़ और खेहर ने One Nation One Election पर जताई सहमति, लेकिन चुनाव आयोग को असीमित शक्ति देने को बताया खतरनाक

कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन के दौरे का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि पड़ोसी देश से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जरूरत है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जुलाई से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में इसके लिए सहमति देंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि जब 1962 के युद्ध के समय संसद में खुली चर्चा हो सकती है तो फिर आज क्यों नहीं हो सकती? रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 14 जुलाई, 2025 को चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ अपनी बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत-चीन द्विपक्षीय संबंध पिछले साल अक्टूबर में कजान में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात के बाद से लगातार सुधर रहे हैं और यह भी कहा कि हमारे संबंधों का निरंतर सामान्य होना दोनों देशों के लिए लाभदायक हो सकता है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2024 में 68 साल बाद टूटा रिकॉर्ड! एक ही दिन में 4 धमाकेदार Matches हुए ड्रॉ, फैंस हैरान

NEET Re-Exam से ठीक पहले Modi सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन, 22 June तक Telegram App को भारत में किया गया बंद

2026 FIFA World Cup फाइनल में Donald Trump की एंट्री! विजेता को ट्रॉफी देंगे

BJP तुम्हारा घर गिरा देगी, Mahua Moitra का दावा- Owaisi की धमकी से डर गए थे Yusuf Pathan