संविधान की ‘लाल किताब’ की तुलना ‘शहरी नक्सलवाद’ से करने के लिए Mallikarjun Kharge ने PM Modi पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2024

मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान की 'लाल किताब' की तुलना 'शहरी नक्सलवाद' से करने के लिए नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रविवार को आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री ने 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसी तरह की प्रति दी थी।

इसे भी पढ़ें: एक हैं तो सेफ हैं, Jharkhand की जनता को PM Modi ने दिया एकजुट रहने का संदेश, Congress-JMM पर लगाया ये आरोप

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल में आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने हाथ में 'लाल किताब' दिखाकर 'शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों' का समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में संविधान संक्षिप्त संस्करण की लाल कवर वाली पुस्तक की प्रति दिखाते रहे हैं।

खरगे ने कहा कि लाल किताब का इस्तेमाल केवल संदर्भ के लिए किया गया है और यह पूरा संविधान नहीं है। उन्होंने मोदी और कोविंद की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा, 'यहां तक कि नरेन्द्र मोदी ने भी 26 जुलाई 2017 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ऐसी ही एक प्रति दी थी।'

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections 2024 । महाराष्ट्र की जनता को महाविकास अघाड़ी ने दी 5 बड़ी गारंटियां

खरगे ने संविधान की लाल किताब भी दिखायी और कहा कि इसके कोरे पन्ने नहीं है जैसा कि मोदी और भाजपा के लोग बता रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'उनका प्राथमिक विद्यालय में फिर से दाखिला कराना जरूरी है।'

उन्होंने एमवीए के घोषणापत्र को समावेशी और सहभागिता आधारित बताया। खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए सत्तारूढ़ महायुति को हराना और स्थिरता एवं सुशासन के लिए एमवीए का समर्थन करना महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

सुनेत्रा पवार ने Mumbai में बुलाई NCP विधायकों की बैठक, 4 महीने बाद देवगिरि में मंथन

आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, Navy को बाहरी दबावों से मुक्त होना होगा: Admiral Swaminathan

Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की