उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

By एकता | Aug 09, 2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर बात की। पार्टी नेताओं के दौरों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं AICC अध्यक्ष हूँ और हर दिन यहाँ नहीं आ सकता, लेकिन हमारी पूरी टीम और कार्यकर्ता यहाँ ज़मीन पर डटे हुए हैं। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा या नए बीजेपी अध्यक्ष यहाँ रोज़ आते हैं? हम तब आते हैं जब कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना होता है। हम यहाँ पर्यटकों की तरह घूमने नहीं आते।"

FCRA और परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी का रुख
मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) से जुड़े सरकार के कदमों का विरोध करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कल सर्वदलीय बैठक और फ्लोर लीडर्स की चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। परिसीमन के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि लोकतंत्र में किसी के विचारों को दबाया नहीं जा सकता, लेकिन कांग्रेस का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और पार्टी सभी दलों के सर्वसम्मत फैसले का समर्थन करेगी। इसे भी पढ़ें: Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

'छात्रों की गूंज' पर बोले खड़गे
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर बोलते हुए खड़गे ने राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ही सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया, कोटा जाकर छात्रों से बात की और इस आंदोलन को राष्ट्रीय पहचान दी। छात्रों को राहुल गांधी के अभियान से बड़ा प्रोत्साहन मिला है और आज वे अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज़ उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय रोवर्स Satnam Singh और Salman Khan ने जीता कांस्य पदक

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद