मल्लिकार्जुन खड़गे ने वक्फ बिल रिपोर्ट को बताया फर्जी, राज्यसभा सभापति से इसे JPC को लौटाने का किया आग्रह

By अंकित सिंह | Feb 13, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को वक्फ पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से रिपोर्ट जेपीसी को लौटाने का भी आग्रह किया। खड़गे ने कहा कि हम ऐसी फर्जी रिपोर्ट को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीसी में विपक्षी सदस्यों के असहमति नोट को हटा दिया गया है। आरोपों पर ट्रेजरी बेंच ने भारी आपत्ति जताई। राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने मांग की कि रिपोर्ट को वापस भेजा जाए और सभी असहमतिपूर्ण राय को शामिल करने के बाद ही इसे दोबारा पेश किया जाए।

इसे भी पढ़ें: वक्फ बिल रिपोर्ट राज्यसभा में पेश, विपक्ष का भारी हंगामा, सरकार पर लगाया ये आरोप

हंगामे के बीच राज्यसभा सभापति ने कहा कि जेपीसी रिपोर्ट से कोई असहमति नोट नहीं हटाया गया। तीखी बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष पर सदन को गुमराह करने और संसदीय कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। रिजिजू ने जोर देकर कहा, "विपक्ष को सदन को गुमराह नहीं करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि मैंने विपक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं की जाँच की है। रिपोर्ट में कोई विलोपन या निष्कासन नहीं है। सब कुछ सदन के पटल पर है। ऐसा मुद्दा किस आधार पर उठाया जा सकता है? विपक्ष के सदस्य अनावश्यक मुद्दा बना रहे हैं, जो तथ्य नहीं है। आरोप झूठा है। जेपीसी ने पूरी कार्यवाही नियमानुसार की। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार