Assam Election के लिए Mallikarjun Kharge ने किए 5 बड़े ऐलान, क्या भाजपा की बढ़ेगी टेंशन?

By एकता | Mar 29, 2026

असम विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने राज्य की सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और जनता के लिए 'पांच मुख्य गारंटियों' का एलान किया।

महिला कल्याण: महिलाओं के बैंक खातों में बिना शर्त नकदी ट्रांसफर की जाएगी और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

स्वास्थ्य सुरक्षा: हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

भूमि अधिकार: लगभग 10 लाख स्थानीय 'भूमिपुत्रों' को भूमि का स्थायी पट्टा (मालिकाना हक) दिया जाएगा।

जुबीन गर्ग मामले में न्याय: असम के सांस्कृतिक प्रतीक स्व. जुबीन गर्ग की मृत्यु के मामले में 100 दिनों के भीतर जांच पूरी कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

बुजुर्ग सहायता: राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Palakkad से PM Modi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- पाई-पाई का हिसाब होगा

भाजपा सरकार पर 'डबल लूट' का आरोप

रैली के दौरान खरगे ने भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह 'डबल इंजन' नहीं बल्कि 'डबल लूट' की सरकार है, जो असम के संसाधनों का इस्तेमाल दिल्ली में बैठे नेताओं की तिजोरियां भरने के लिए कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को 'नकली मुख्यमंत्री' बताते हुए कहा कि उन्होंने धोखे से सत्ता हासिल की है और अब राज्य में डर का माहौल बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Assam में गरजे Amit Shah, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

भेदभाव का मुद्दा उठाया

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनके नेताओं के परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा देश को पुराने 'मनुवाद' के हिसाब से चलाना चाहती है, जहां दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव किया जाता है। खरगे ने लोगों से एकजुट होकर ऐसी विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से बाहर करने की अपील की।

असम के गौरव और विरासत की चर्चा की

खरगे ने शंकर देव, गोपीनाथ बोरदोलोई और तरुण गोगोई जैसे महान व्यक्तित्वों को याद करते हुए कहा कि इन लोगों ने असम को बनाया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को एकजुट रखा, वहीं भाजपा केवल लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा