PM Modi के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार, बोले- बीजेपी आतंकवादियों की पार्टी

By अंकित सिंह | Oct 12, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। दरअसल, हाल के दिनों में मोदी सहित भाजपा के तमाम नेता दावा कर रहे थे कि कांग्रेस पर शहरी नक्सलियों का कब्जा हो गया है। इसी को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। खड़गे ने कहा कि प्रगतिशील लोगों को अर्बन नक्सली कहा जा रहा है। यह उनकी आदत है।' मोदी और भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी खुद एक आतंकवादी पार्टी है। वे लिंचिंग करते हैं, लोगों को मारते हैं, अनुसूचित जाति के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं, आदिवासी लोगों के साथ बलात्कार करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Haryana: 17 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, PM मोदी समेत BJP के अन्य दिग्गज रहेंगे मौजूद

पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में वाशिम के पास एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर हम सब एक हो जाएंगे तो देश को बांटने का उनका एजेंडा फेल हो जाएगा। हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस उन लोगों के साथ कितनी निकटता से खड़ी है जो भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखते हैं। कांग्रेस दलितों को दलित, गरीबों को गरीब बनाये रखना चाहती है. इसलिए कांग्रेस से सावधान रहें। कांग्रेस को अर्बन नक्सली चला रहे हैं। पार्टी देश को बांटना चाहती है, इसलिए हमें बांटने की कोशिश कर रही है। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया