झुकूंगा नहीं... पुष्पा स्टाइल में राज्यसभा में गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे, अनुराग ठाकुर से माफी की मांग की

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए ‘भूमि हड़पने’ के आरोप साबित हो जाते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। खड़गे ने यह फिल्मी अंदाज में जवाब दिया। ठाकुर ने एक दिन पहले लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान यह आरोप लगाया था। तीखे जवाब में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने न केवल इस दावे को निराधार बताया बल्कि माफी की मांग भी की। उन्होंने साफ कर दिया कि वह राजनीतिक हमलों के आगे नहीं झुकेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि इस मुद्दे पर ठाकुर के साथ-साथ राज्यसभा में सदन के नेता जे पी नड्डा को भी माफी मांगनी चाहिए। खरगे ने कहा, ‘‘मेरा करीब 60 साल का राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है। कल अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में मुझ पर पूरी तरह झूठे और निराधार आरोप लगाए। जब ​​मेरे सहयोगियों ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्हें अपनी अपमानजनक टिप्पणी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन नुकसान तो हो चुका है।’’ 

इसे भी पढ़ें: Congress MP Manish Tewari ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर केंद्र पर निशाना साधा, विफल रही वार्ता

उन्होंने ठाकुर को अपने आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा सांसद अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते, तो ‘‘उन्हें संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’’ खरगे के इतना कहने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड को मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपत्तियों का प्रबंधन करना था, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से जमीन का इस्तेमाल एक साम्राज्य स्थापित करने के लिए किया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने अपने "वोट बैंक एटीएम" के रूप में किया।

प्रमुख खबरें

कानपुर विमान हादसे से पहले डीजीसीए ने जारी की थी सुरक्षा चेतावनी

नेपाल में बाढ़ राहत के लिए भारत ने भेजी 68.5 टन सामग्री और विशेषज्ञ टीम

FDA पर भड़का Bombay High Court, Cipla और MCA के 5 रेस्टोरेंट के खिलाफ आदेश वापस लेने पड़े

Kajri Teej 2026: जानिए चंद्रमा को Arghya देने का धार्मिक महत्व और Marital Bliss के लिए पारंपरिक पूजा विधि