Pawan Khera की जमानत पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, ये सरकार के मुंह पर करारा तमाचा

By अंकित सिंह | Feb 23, 2023

नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पवन खेड़ा को आज दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी। इसको लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सरकार के मुंह पर तमाचा है। अपने बयान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार ने पवन खेड़ा को परेशान करने की कोशिश की। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश हूं, यह उनके मुंह पर करारा तमाचा है।

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान, चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं, 2024 में बनेगी कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार

इस मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह चौकाने वाला है, किसी को एक मजाक के लिए आप जेल में नहीं डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसा कोई कानून नहीं जिसमें आप PM पर चुटकुले नहीं कह सकते हैं, ऐसे में असम पुलिस द्वारा यह करना अपमानजनक है। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करता हूं कि पवन जी को तुरंत बेल मिल गई। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज जो हुआ शायद पहले कभी नहीं हुआ होगा।चलती हुई प्लेन को रोककर पवन खेड़ा को उतारा गया, ये मोदी सरकार की गुंडागर्दी का सबूत है। कोई शब्द कहना धार्मिक भावना भड़काने का षडयंत्र कैसे हो सकता है?

प्रमुख खबरें

West Bengal में Sugar Price उछलकर 70 रुपये प्रति किलो पहुंची, त्योहारी सीजन से पहले बढ़ी मांग

Jantar Mantar पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना अनुमति जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया

Thane ACB ने 5000 रुपये रिश्वत लेते स्कूल क्लर्क को पकड़ा, Form 16 के लिए मांगी थी घूस

Manipur में No NRC, No Census आंदोलन क्यों पकड़ रहा रफ्तार? आखिर क्यों सड़कों पर उतर रही है जनता?