मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान, चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं, 2024 में बनेगी कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार

Mallikarjun Kharge
ANI
अंकित सिंह । Feb 22 2023 3:36PM

खड़गे ने कहा कि हमारे लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान दी है। कांग्रेस के लोगों ने, भाजपा के लोग नहीं। मुझे बताएं कि क्या किसी भाजपा नेता को आजादी के लिए फांसी दी गई है, या आजादी के लिए लड़ा गया है? जेल गया है?

2024 चुनाव को लेकर अब राजनीतिक वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। 2024 को लेकर सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नागालैंड में थे। नागालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान कर दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेंगी और भाजपा को हरा देगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम अन्य दलों के साथ बहुमत को प्राप्त करेंगे। चाहे 100 मोदी और शाह क्यों ना आ जाए। उन्होंने कहा कि एक मजबूत गठबंधन के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है। इसके साथ एक लड़के ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा है कि मैंमैं अकेला आदमी हूं जो देश का सामना कर सकता हूं। कोई अन्य व्यक्ति मुझे छू नहीं सकता।

इसे भी पढ़ें: Nagaland में मल्लिकार्जुन खड़गे ने किए कई बड़े वादे, कहा- 20 वर्षों से NDPP, NPF और BJP ने राज्य को लूटा है

इसके साथ ही खड़गे ने कहा कि कोई भी लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता। आप लोकतंत्र में हैं। आपको याद रखना चाहिए कि आप निरंकुश नहीं है। आप तानाशाही नहीं है। आप लोगों द्वारा चुने गए हैं और लोग आप को सबक सिखाएंगे। खड़गे ने साफ शब्दों में कहा कि 2024 में केंद्र में गठबंधन सरकार आएगी, कांग्रेस नेतृत्व करेगी। हम अन्य पार्टियों से बात कर रहे हैं, नहीं तो लोकतंत्र और संविधान चला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए, हर पार्टी के साथ हम फोन कर रहे हैं, हम बात कर रहे हैं, हम अपने विचार साझा कर रहे हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा। अन्य सभी दलों को एक साथ करके हम बहुमत प्राप्त करेंगे ... चाहे 100 मोदी या शाह आ जाए।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Politics: देवघर में बोले अमित शाह, झारखंड सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, आदिवासियों के साथ कर रही अत्याचार

खड़गे ने कहा कि हमारे लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान दी है। कांग्रेस के लोगों ने, भाजपा के लोग नहीं। मुझे बताएं कि क्या किसी भाजपा नेता को आजादी के लिए फांसी दी गई है, या आजादी के लिए लड़ा गया है? जेल गया है? इसके बजाय, एक आदमी जिसने आजादी दिलाई, महात्मा गांधी उन्होंने उसे मार डाला। और ऐसे लोग देशभक्ति की बातें कर रहे हैं? भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता के लिए, इंदिरा गांधी ने अपनी जान दी। देश की एकता के लिए, राजीव गांधी ने अपनी जान दी। वे सोचते हैं कि उन्हें 2014 में ही स्वतंत्रता मिली थी। उन्हें 1947 याद नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़