मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा आरोप, युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में भारतीयों की भर्ती की सुविधा दे रही मोदी सरकार

By अंकित सिंह | Oct 04, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार का कौशल विकास सहयोग पश्चिम एशिया युद्ध में इजरायल में लगभग 15,000 भारतीय श्रमिकों की भर्ती की सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में जाने के लिए देश के युवाओं को संदिग्ध एजेंटों द्वारा धोखा दिया गया था और कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। खड़गे ने एक्स पर लिखा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच मोदी सरकार की राष्ट्रीय कौशल विकास सहयोग इजरायल में लगभग 15,000 भारतीय श्रमिकों की भर्ती में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: वोट बैंक की राजनीति, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार कांग्रेस के पर्याय, JP Nadda बोले- राहुल गांधी ने विदेश मे किया भारत का अपमान

कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि हरियाणा के युवा जो इन युद्ध क्षेत्रों में नौकरी की तलाश करने के लिए मजबूर हैं, कल वोटिंग के दौरान भाजपा को करारा सबक सिखाएँगे! लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस रोजगार सृजन पर जोर देगी तथा राज्य को नशामुक्त किया जाएगा जिससे हर परिवार खुशहाल होगा। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाई गई बेरोज़गारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है। हरियाणा की सभी 90 सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir के धैर्य को कमजोरी न समझें, Centre पर भड़के Omar Abdullah, माँगी Statehood की समय-सीमा

PM मोदी का 3 देशों का दौरा खत्म, बोले- रिश्ते गहरे और Partnership मजबूत हुई

कल है Ravi Pradosh Vrat, इस Special पूजा विधि से करें Lord Shiva का अभिषेक, मिलेगा अक्षय पुण्य

Sidharth Shukla पर पुराने बयान को लेकर घिरीं Shilpa Shinde, Social Media पर यूजर्स ने उठाए गंभीर सवाल