Modi Oath Ceremony में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, इस कारण लिया फैसला

By रितिका कमठान | Jun 09, 2024

नरेंद्र मोदी नौ जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आज वो तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में इस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कहा गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने गंठबंधन के साथियों के साथ चर्चा की है कि वो शपथ ग्रहण में हिस्सा लेंगे या नहीं लेंगे। 

वहीं भारत सक्षा समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने फैसला किया है कि वो इस समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की चर्चा के बीच ये भी सामने आया है कि राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी से आग्रह किया गया है कि वो ये पद ले हालांकि इस पर अब तक राहुल गांधी ने फैसला नहीं लिया है।

 

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले रविवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि आज शाम वह ‘‘नरेन्द्र डिस्ट्रक्टिव एलाएंस’ (एनडीए) के नेता के तौर पर शपथ लेंगे’’ हालांकि वह सभी वैधता खो चुके हैं। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जिसे एनडीए के नाम से भी जाना जाता है उसी पर ‘नरेन्द्र डिस्ट्रक्टिव एलाएंस’ नाम गढ़ा है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दावा: Iran से जंग खत्म होते ही गिरेंगे Oil Prices, Nuclear हथियार पर रोक मुख्य लक्ष्य

Asian Games Archery: Jyothi Surekha बाहर, Chikita और Ganesh क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते: CM प्रमोद सावंत