Malviya Nagar Fire: शेफ की एक गलती बनी 21 लोगों का काल, Main Power Cut होते ही कमरे बने 'मौत का चैंबर'

By एकता | Jun 07, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस लगातार आग लगने की वजहों को तलाशने में जुटी है। इसी जांच के बीच एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। हादसे के वक्त किचन में मौजूद मुख्य शेफ केशव नेगी को पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। शेफ ने पुलिस को जो कुछ बताया, उससे साफ हो गया है कि यह हादसा इतना भयानक कैसे हो गया।

इसे भी पढ़ें: लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में 'Technical Glitch', यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

एक गलती और जाम हो गए सारे दरवाजे

जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह यह कि आग और धुआं देखकर शेफ नेगी बुरी तरह घबरा गया। अपनी जान बचाने के चक्कर में उसने बिना सोचे-समझे पूरे होटल की मेन पावर सप्लाई बंद कर दी और खुद वहां से भाग निकला।

पुलिस को शक है कि जैसे ही होटल की बिजली कटी, इमारत का 'इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम' यानी कमरों और रास्तों के ऑटोमैटिक दरवाजे पूरी तरह ठप हो गए। लाइट जाते ही ये सारे लॉक जाम हो गए और अंदर ठहरे हुए मेहमान कमरों के भीतर ही फंस कर रह गए।

इसे भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा

लापरवाही की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

जांच अधिकारियों का मानना है कि अगर इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम काम कर रहा होता, तो लोग समय रहते इमरजेंसी गेट से बाहर भाग सकते थे। लेकिन बिजली कटने से बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद हो गए और दम घुटने व झुलसने की वजह से इतने लोगों की जान चली गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि इस पूरे हादसे में होटल मैनेजमेंट और स्टाफ की लापरवाही किस हद तक थी।

प्रमुख खबरें

सावधान! बाहर निकलना मना है...24 राज्यों में आ रहा सबसे भयानक तूफान

मराठी में बोलने की मंत्री की रिक्वेस्ट पर Sanjay Dutt का मजेदार जवाब, 6 साल यरवदा जेल में रहा, तब भी मराठी नहीं सीख पाया

Sweat और Humidity में भी नहीं खिसकेगी बिंदी, आजमाएं ये Best Beauty Hacks

यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी