दुर्गा पूजा के पंडाल में लगेगी ममता की 10 हाथ वाली प्रतिमा, BJP ने कहा- यह बंगाल के हिंदुओं का अपमान है

By अंकित सिंह | Sep 03, 2021

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दुर्गा पूजा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। लेकिन इस बार मामला कुछ और है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के एक आयोजक द्वारा अपने पंडाल में मां दुर्गा के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी प्रतिमा लगाने का फैसला किया गया है जिसके बाद अब विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा लगातार ममता बनर्जी पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रही है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि जब कोई केवल आपको खुश करने के लिए आपको भगवान के समान बताने की कोशिश करता है और आपकी चुप्पी सहमति का इशारा करती है तो इसका मतलब है कि आपका अहंकार ऐसे स्तर तक पहुंच गया है, जहां विवेक इसकी जवाबदेही नहीं ठहरा सकता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरा मानना ​​है कि बंगाल की शान मां दुर्गा की किसी अन्य रूप में पूजा करना ठीक नहीं है। बंगाल के लोगों की भावनाओं को बार-बार आहत करते हुए खुद को धर्मनिरपेक्ष कहना उचित नहीं है। इससे पहले पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल में चुनाव के बाद जघन्य हिंसा के बाद ममता बनर्जी को देवी सदृश्य दिखाना घृणा पैदा करने वाला है क्योंकि उनके हाथ निर्दोष बंगालियों के खून से सने हैं। यह देवी दुर्गा का अपमान है। ममता बनर्जी को इसे रोकना चाहिए। वह बंगाल के हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रही हैं।’’

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश