By अभिनय आकाश | Sep 18, 2026
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की, क्योंकि उनके अपने उम्मीदवार ने मुकाबले से नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि उनका खेमा नंदीग्राम से कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगा और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया। बनर्जी ने कहा कि यह फ़ैसला 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया है, क्योंकि विपक्ष बीजेपी के ख़िलाफ़ एकजुट होकर लड़ना चाहता है। बनर्जी ने कहा कि हम मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। मैं चाहती हूं कि बीजेपी भारत से चली जाए। हमारा पूरा समर्थन INDIA गठबंधन के साथ है।
'इंडिया' ब्लॉक के दूसरे नेताओं के साथ हुई अपनी बातचीत का भी ज़िक्र किया और बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्ष की एकजुटता पर ज़ोर दिया। बनर्जी ने कहा राहुल गांधी ने कल मुझे फ़ोन किया था।" उन्होंने यह भी बताया कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन का संदेश भेजा है। उन्होंने कहा हम सब मिलकर लड़ेंगे। बनर्जी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और उसे "जुमला पार्टी" कहा। साथ ही, उन्होंने दोहराया कि उनका खेमा नंदीग्राम में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगा, जिससे कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने का रास्ता साफ़ हो गया।