अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा, एक ही जिले में हुंकार भरेंगे गृह मंत्री और ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

कोलकाता। कोलकाता के पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थोड़ी ही दूरी पर अलग-अलग स्वतंत्र रैलियों को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों के लिए पहली बार बनर्जी और शाह एक ही जिले में लगभग एक ही समय पर रैलियां करेंगे। शाह के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के लिए आज रात बंगाल पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास काकद्वीप क्षेत्र का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वे राज्य में भाजपा की पांच चरणों की रथयात्रा के अंतिम चरण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बजरंग दल ने पोस्टर पर दी चेतावनी, लिखा- सरस्वती पूजा को वेलेंटाइन डे न मानें 

दशकों से राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत बंगाल में सीमित उपस्थिति होने के बाद भाजपा 2019 के आम चुनाव में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है, जो टीएमसी की संख्या 22 से महज चार कम है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा