Mamata Banerjee का भाजपा पर आरोप, कश्मीर-मणिपुर को किया बर्बाद, अब बंगाल में विभाजनकारी ताकतों को उकसा रही

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी 'विभाजनकारी राजनीति' के माध्यम से कश्मीर और मणिपुर को 'बर्बाद' कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर बंगाल में 'अलगाववादी समूहों' को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने 'राजनीतिक लाभ' के लिए राज्य को विभाजित करने का प्रयास कर रही है। कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी के पास एक आपातकालीन हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान चोट लगने के बाद, बनर्जी ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए रैलियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल का ऐलान, हम शिंदे के साथ, जयंत पाटील की जगह तटकरे होंगे NCP के प्रदेश अध्यक्ष

केंद्रीय फंड की कमी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र ने 11.36 लाख लाभार्थियों की मनरेगा योजना के तहत राज्य को आवंटित धनराशि रोक दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र ने आवास योजना और 100-दिवसीय कार्य योजना के तहत धन रोक दिया है। यह धनराशि भाजपा या केंद्र की नहीं है; यह हमारा पैसा है जिसे केंद्र सरकार करों के रूप में काटती है और हमें लौटाना होता है। लेकिन उन्होंने बंगाल के लिए फंड रोक दिया है। बनर्जी ने मनरेगा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य को धन जारी नहीं करने के केंद्र के कथित कदम के खिलाफ मार्च में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया था। राज्य का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 8 जुलाई को होना है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !