Mamata Banerjee और Suvendu Adhikari ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वाजपेयी 1996 से 2004 के बीच तीन कार्यकाल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और ममता बनर्जी उनके मंत्रिमंडल में रेल एवं कोयला मंत्री थीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारतीय संसदीय राजनीति के प्रतीक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

उन्होंने कहा, “एक उत्कृष्ट राजनेता; राष्ट्रप्रथम और विकासोन्मुखी नीति निर्माण के प्रबल समर्थक; कवि और प्रखर वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी.... ; राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

वाजपेयी का जन्म 1924 में ग्वालियर में हुआ और उनका निधन 16 अगस्त 2018 को नयी दिल्ली में हुआ। केंद्र सरकार उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए।

प्रमुख खबरें

Nainital से Bhimtal तक, Lucknow के पास Summer Vacation के लिए बेहतरीन हैं ये 4 जगहें

Yogi Adityanath ने Akhilesh Yadav पर लगाया घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

Team India की Death Overs गेंदबाजी बनी न्यूजीलैंड की हार की वजह, बोले Michael Bracewell

Manoj Jarange को 500 करोड़ देने के दावों की ED जांच हो, Sanjay Raut ने Amit Shah को लिखा पत्र