Mamata Banerjee का कांग्रेस पर वार, कहा- CPIM से हाथ मिलाने के बाद आप बंगाल में हमसे सहयोग मांगने न आएं

By अंकित सिंह | Jun 16, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक बवाल जबरदस्त तरीके से जारी है। विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा को लेकर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस, भाजपा सहित तमाम विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। इन सब के बीच आज ममता बनर्जी ने पूरे मामले पर पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कह दिया है कि कांग्रेस अगर राज्य में भाजपा और सीपीआईएम का सहयोग करती है तो हमसे राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन की उम्मीद ना करें।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Panchayat Election: पंचायत चुनाव के दौरान होगी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश

भाजपा पर वार

ममता ने कहा कि कल तक पंचायत चुनाव के लिए 2 लाख 31 हज़ार नामांकन हुए जिसमें से TMC ने 82 हजार नामांकन किया लेकिन विरोधी दल ने एक-डेढ़ लाख नामांकन किया। TMC कुछ करे तो खराब और भाजपा के ज्यादातर लोग चोर, डकैत, गुंडे हैं। मैं जब तक रहूंगी तब तक कभी भेदभाव नहीं करूंगी। इस पंचायत चुनाव के दौरान मैं ऐलान करती हूं कि 2024 में हम नरेंद्र मोदी को उनकी कुर्सी से हटा देंगे।

राज्यपाल ने क्या कहा

इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने हिंसा के पीड़ितों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मैंने जो देखा, सुना और अनुभव किया उसके वस्तुपरक विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई करना चाहूंगा। इन चुनावों में हिंसा पहली पीड़ित होगी। हिंसा एक धीमी मौत मरेगी। हिंसा के अपराधियों को संविधान और क़ानून के तहत हमेशा के लिए शांत किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी