सीमा हमारे हाथ में नहीं, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बंगाल में बांग्लादेशी आतंकियों को घुसने दे रही BSF

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्रीय बलों पर बड़ा आरोप लगाया है। ममता ने दावा किया कि राज्य को अस्थिर करने के लिए बांग्लादेशी आतंकवादियों को बंगाल में घुसने दिया जा रहा है। इसे केंद्र का नापाक खाका बताते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सीमा की रक्षा करने वाली बीएसएफ बंगाल में घुसपैठ की अनुमति दे रही है और महिलाओं पर अत्याचार भी कर रही है। एक प्रशासनिक बैठक के दौरान ममता बनर्जी की टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे के कुछ सप्ताह बाद आई है कि बांग्लादेश से घुसपैठ बंगाल में शांति को बाधित कर रही है।

इसे भी पढ़ें: उन्हें कौन रोक रहा है? बांग्लादेश मामले को लेकर केंद्र सरकार पर अभिषेक बनर्जी का वार

ममता ने कहा कि बीएसएफ विभिन्न इलाकों से बंगाल में घुसपैठ करा रही है और महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। सीमा हमारे हाथ में नहीं है, इसलिए अगर कोई टीएमसी पर घुसपैठ की अनुमति देने का आरोप लगाता है, तो मैं कहूंगा कि यह बीएसएफ की जिम्मेदारी है। इसके लिए टीएमसी को दोष न दें।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना