ममता बनर्जी ने अमित शाह को बताया ‘बदमाश गृह मंत्री’, पूछा क्या यही है आपका काम?

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2026

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही कोलकाता में बड़ा सियासी ड्रामा हुआ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो टीमें इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के दो ठिकानों पर पहुंची। ईडी 2020 के कोयला तस्करी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। एक टीम ने आई-पैक के डायरेक्टर प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित घर तो दूसरी ने सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा। जांच एजेंसी के इस कदम से बंगाल की सीएम भड़क गईं और उनके निशाने पर गृह मंत्री आ गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और अपराध करार दिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटिया और शरारती बताया। ममता ने कहा कि क्या यही तरीका है देश के गृह मंत्री का, जो देश की सुरक्षा नहीं कर पा रहे और चुनाव से पहले एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं? प्रधानमंत्री को अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करना चाहिए। अगर हम भी बीजेपी के दफ्तरों पर रेड करें, तो क्या होगा ? ईडी हमारी चुनावी रणनीति, एसआईआर का डेटा और बाकी जानकारी ले गई है।

इसे भी पढ़ें: छापेमारी में दखल को लेकर ED पहुंची हाईकोर्ट, CM ममता पर सबूत मिटाने का आरोप

ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति बनाते हैं। इसलिए जब सीएम ममता को छापे की सूचना मिली तो वे पुलिस अफसरों के साथ सीधे प्रतीक के घर पहुंच गईं। 20-25 मिनट यहीं रहीं और फिर एक फाइल फोल्डर लेकर निकल गईं। इसके बाद वे प्रतीक के दफ्तर गईं। यहां से करीब 3:30 घंटे बाद निकलीं। देश में संभवतः पहली बार है, जब किसी सीएम ने छापे के बीच ऐसा कदम उठाया हो। ईडी ने इस मामले में देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे। इनमें 6 बंगाल तो 4 दिल्ली के हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता