Mamata Banerjee ने गणतंत्र दिवस पर संविधान को बरकरार रखने के लिए सामूहिक सतर्कता का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मूल संवैधानिक मूल्यों के प्रति नयी प्रतिबद्धता का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने गणतंत्र की रक्षा के लिए ‘‘सामूहिक सतर्कता’’ की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज मुझे वह पुरानी कहावत याद आ रही है: स्वतंत्रता की कीमत निरंतर सतर्कता है। मैं आज सभी से इस सतर्कता का पालन करने का आग्रह करती हूं। हमारा गणतंत्र और हमारा संविधान आज हमारी सामूहिक सतर्कता की मांग करते हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के सशस्त्र बलों और आम नागरिकों को सलाम किया।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record