ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं दे सके जेईई की परीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि मंगलवार को हुई जेईई की परीक्षा में कोरोना वायरस महामारी की वजह से राज्य के 75 प्रतिशत अभ्यर्थी भाग नहीं ले सके और अन्य राज्यों में भी सिर्फ आधे विद्यार्थी ही अपने केन्द्रों पर पहुंचे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के ‘अहंकार’ को जिम्मेदार ठहराया। बनर्जी ‘इंट एंट्रेंस एग्जामीनेशन’ (जेईई) मेन्स और राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) कराने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ हैं। उन्होंने केंद्र से उन लोगों के बारे में पुनर्विचार करने की गुजारिश की जो परीक्षा में शामिल होने में कामयाब रहे और जो इम्तिहान नहीं दे सके। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद