ममता बनर्जी का दावा, कन्याश्री योजना से करीब 67 लाख लड़कियां सशक्त हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की कन्याश्री योजना से करीब 67 लाख लड़कियां सशक्त हुई हैं। सातवें कन्याश्री दिवस के मौके पर बनर्जी ने कहा कि लड़कियां देश के लिए पूंजी हैं और वे सभी को गौरान्वित करती हैं। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘आज कन्याश्री दिवस है। कन्याश्री योजना की शुरुआत 2013 में की गई थी और इसने संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) का पुरस्कार जीता है। इस विशेष योजना के जरिये करीब 67 लाख लड़कियां सशक्त हुई हैं। लड़कियां हमारे देश के लिए पूंजी हैं और हमें उन पर गर्व है।’’ उल्लेखनीय है कि कन्याश्री एक सशर्त नकद हस्तांतरण योजना है, जिसका उद्देश्य किशोरियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करके और उन्हें 18 साल की उम्र तक विवाह करने से रोककर उनके स्वास्थ्य और स्थिति में सुधार करना है। ममता बनर्जी सरकार को वर्ष 2017 में कन्याश्री योजना के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जनसेवा सम्मान से सम्मानित किया। राज्य सरकार ने नादिया जिले में कन्याश्री विश्वविद्यालय और पूरे राज्य में कन्याश्री महाविद्यालय भी खोलने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis