West Bengal: ममता का दावा, केंद्र में सिर्फ छह महीने के लिए है भाजपा सरकार, फरवरी-मार्च में होंगे लोकसभा चुनाव

By अंकित सिंह | Jun 27, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। इन सबके बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए अलग-अलग जगहों का दौरा कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ 6 महीने के लिए है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगले साल फरवरी-मार्च में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं। ममता बनर्जी से पहले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कह चुके हैं कि यह पहले भी कराया जा सकता है। 

हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग 

दृश्यता कम होने के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक टीएमसी नेता के अनुसार, बनर्जी जलपाईगुड़ी के क्रिंटी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं। सौभाग्य से, वह सुरक्षित है। टीएमसी नेता राजीब बनर्जी ने कहा कि कम दृश्यता के कारण, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। वह क्रिंटी, जलपाईगुड़ी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं। वह सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee ने माकपा और कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में BJP के साथ मिलकर काम करने का लगाया आरोप

एक अधिकारी ने पूरे मामले पर कहा कि यहां बहुत तेज बारिश हो रही है और पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद फैसला किया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आठ जुलाई को होगा।

प्रमुख खबरें

NCP-SP Big Restructuring: Sharad Pawar ने प्रवक्ताओं की फौज की छुट्टी की, Vidya Chavan और Mahesh Tapse को मिली कमान

Drug Trafficking का डिजिटल जाल: WhatsApp और Telegram बने तस्करों के नए ठिकाने, MHA ने दी चेतावनी

PM Modi: Article 370 हटने से बदला Jammu Kashmir, शिक्षा-स्वास्थ्य में अवसर बढ़े

Tata Projects को Chennai में RMZ से मिला 670.24 करोड़ रुपये का ठेका