ममता बनर्जी ने अहमद पटेल को चुनावी जीत पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2017

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुजरात से राज्य सभा चुनाव जीतने पर बधाई दी। बनर्जी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘अहमद पटेल जी एक बड़ी लड़ाई के लिए आपको बधाई। अच्छा संघर्ष। अच्छी जीत।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव पटेल ने एक बेहद कड़े चुनावी मुकाबले में बलवंत सिंह राजपूत को हराया है। हाल ही में भाजपा में जाने से पहले तक राजपूत राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक थे।

प्रमुख खबरें

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त